फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Actor Sanjay Mishra worried about migration

पलायन को लेकर अभिनेता संजय मिश्रा चिंतित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Actor Sanjay Mishra worried about migration
डीडीहाट में बच्चों के साथ सिने अभिनेता संजय मिश्रा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। हिंदी फिल्मों के अभिनेता संजय मिश्रा पर्वतीय गांवों से हो रहे पलायन से बेहद चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि यदि समय पर पलायन की गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में पहाड़ की स्थिति बेहद भयावह होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिल्म अभिनेेता से मिलने के लिए उनके ससुराल महेश चंद्र पंत के आवास पर स्कूली बच्चों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। मलयनाथ हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने उनसे मुलाकात की और ऑटोग्राफ लिए। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ों में पेड़ जिंदा है इसीलिए हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कहा कि थल और डीडीहाट के बीच का सुरम्य जंगल उत्तराखंड में अन्य कहीं नहीं दिखाई देता। मिश्रा ने कहा कि गांवों से हो रहे पलायन से वह बेहद चिंतित हैं। उन्होंने पहाड़ के अन्यत्र बसे लोगों से अनुरोध किया कि वह साल में कुछ दिन जरूर अपने परिवार के साथ गांवों में बिताएं। मिश्रा ने बताया कि उनकी फिल्म कामयाब 17 जनवरी को देश में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस फिल्म को कनाडा और टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार मिल चुके हैं। फरवरी में पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ग्वालियर रिलीज होगी। बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित डेथ ऑन संडे फिल्म में वह मुख्य किरदार निभा रहे हैं। शनिवार को उनके साथी कलाकार दीपराज राणा भी डीडीहाट पहुंच रहे हैं। उसके बाद दोनों जौलजीबी मेला देखते हुए वहां से हिमनगरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed