{"_id":"63348552b636205a8142d7f3","slug":"acmo-was-threatened-with-death-if-the-doctor-s-salary-was-stopped-pithoragarh-news-hld4772842150","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर का वेतन रोका तो एसीएमओ को दे दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर का वेतन रोका तो एसीएमओ को दे दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीडीहाट ब्लॉक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (एसीएमओ) डॉ. आरके जोशी ने गैरहाजिर रहने पर एक डॉक्टर का वेतन रोका तो उन्हें जान से मारने और परिवार को उठाने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीएमओ ने परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है। हालांकि डॉक्टर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
डीडीहाट, कनालीछीना, विण और मूनाकोट विकासखंड के लिए तैनात एसीएमओ डॉ.जोशी ने बताया कि डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें अस्पताल में तैनात डॉक्टर सलीम के 17 सितंबर से ड्यूटी से गैर हाजिर होने की सूचना वाट्सएप के जरिये दी थी। इस पर उन्होंने अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए उनका मासिक वेतन आहरित नहीं करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी और उप कोषाधिकारी डीडीहाट को पत्र भेजा था। इसके बाद अनुपस्थित डॉक्टर का वेतन रोक दिया गया।
डॉ. जोशी ने आरोप लगाया कि वेतन रोकने से नाराज डॉक्टर ने अपने सहयोगी डॉक्टर को फोन कर उन्हें (एसीएमओ) और उनके परिवार के सदस्यों को गालियां दीं। उन्हें जान से मारने के साथ ही परिवार को उठाने की भी धमकी दी है। पुलिस ने एसीएमओ की तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ धारा 504 और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
एसीएमओ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दी है। एसीएमओ से सबूत मांगे गए हैं। इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। -लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। मेरा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। मार्च में कुछ दिन किसी कारणवश अवकाश पर था तो मेरा पांच दिन का वेतन भी रोका गया है। मामले की फॉरेंसिंक जांच की जानी चाहिए। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
- डॉ. सलीम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट।