फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Absent from the meeting sought clarification from principals

बैठक से गैरहाजिर प्रधानाचार्यों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 27 Feb 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Absent from the meeting sought clarification from principals
बैठक से गैरहाजिर प्रधानाचार्यों से मांगा स्पष्टीकरण - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रधानाचार्यों की सोमवार को यहां गंगोत्री गर्ब्याल कन्या इंटर कॉलेज में हुई बैठक से जीआईसी कार्कीनगर और राईआगर के प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोनों प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में प्रधानाचार्यों से कहा गया कि वह वार्षिक गृह परीक्षा का रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित करें।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के सुचारु क्रियान्वयन, आंतरिक मूल्यांकन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, मृतक आश्रित प्रकरण, रिक्त पदों की स्थिति, बोर्ड परीक्षा से संबंधित देयकों आदि पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बैठक का एजेंडा सामने रखते हुए देवसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पंत ने सभी प्रधानाचार्यों से सूचनाएं मांगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छह मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा की अंतिम तैयारी बैठक होगी। इसमें सभी केंद्र व्यवस्थापकों और कस्टोडियन की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई बैठक से गैरहाजिर रहा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जिन विद्यालयों के उच्चीकरण और नाम परिवर्तन हुए हैं उसके प्रारूप प्रपत्र भी बांटे गए। विद्यालयों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर खास ध्यान देने को कहा गया। बैठक में जीजीआईसी की प्रधानाचार्य नंदा रावत ने सभी का स्वागत किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed