{"_id":"6519ac2b1c0fd07c840e7b37","slug":"abha-id-will-help-patients-in-treatment-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5316-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आभा आईडी से इलाज में मरीजों को मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आभा आईडी से इलाज में मरीजों को मिलेगी मदद
Sun, 01 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मरीजों को आभा आईडी से इलाज में मदद मिलेगी। मरीजों की इलाज संबंधी पूरी जानकारी आभा आईडी के माध्यम से दर्ज होगी। अगर मरीज को किसी अस्पताल से इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाता है तो आभा अकाउंट में दर्ज जानकारी से चिकित्सकों को भी उसके इलाज में आसानी होगी।
मरीज की बीमारी संबंधी सभी जांच, किस चिकित्सक ने इलाज किया, किस-किस तरह की जांचें हुईं और कहां-कहां उसका इलाज चला, इसका पूरा ब्यौरा आभा अकाउंट में मिल जाएगा। देश के किसी भी अस्पताल में आभा आईडी के माध्यम से मरीज की केस स्टडी से डॉक्टरों को मदद मिलेगी।
यह है आभा आईडी
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट को आभा आईडी के नाम से जाना जाता है। यह एक यूनिक आईडी होती है। सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए यह अनिवार्य है। इस अकाउंट में व्यक्ति के स्वास्थ्य, इलाज, जांच संबंधी समस्त रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्त लाभकारी योजनाओं, बीमा आदि का विवरण भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
ऐसे बनाएं आभा आईडी
पिथौरागढ़। आभा आईडी बनाने के लिए https://abha.abdm.gov..in@ regi.ter पर लॉगइन करना होगा। आधार नंबर या वाहन लाइसेंस नंबर दर्ज करने पर ओटीपी ऑथेंटिकेशन प्राप्त होगा। ओटीपी दर्ज करते ही आभा अकाउंट बन जाएगा। इसके बाद आभा कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
कोट
सभी विभागों के साथ ही लोगों की आभा आईडी बनाने का काम पिथौरागढ़ अस्पताल और ब्लाॅक स्तर पर विभाग के कर्मी कर रहे हैं। लोग स्वयं भी ऑनलाइन आभा आईडी बना सकते हैं। - डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
मरीज की बीमारी संबंधी सभी जांच, किस चिकित्सक ने इलाज किया, किस-किस तरह की जांचें हुईं और कहां-कहां उसका इलाज चला, इसका पूरा ब्यौरा आभा अकाउंट में मिल जाएगा। देश के किसी भी अस्पताल में आभा आईडी के माध्यम से मरीज की केस स्टडी से डॉक्टरों को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह है आभा आईडी
आयुष्मान भारत डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट को आभा आईडी के नाम से जाना जाता है। यह एक यूनिक आईडी होती है। सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए यह अनिवार्य है। इस अकाउंट में व्यक्ति के स्वास्थ्य, इलाज, जांच संबंधी समस्त रिकार्ड दर्ज किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्त लाभकारी योजनाओं, बीमा आदि का विवरण भी दर्ज होगा।
विज्ञापन
ऐसे बनाएं आभा आईडी
पिथौरागढ़। आभा आईडी बनाने के लिए https://abha.abdm.gov..in