फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aam Aadmi Party seeks resignation from CM

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांगा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party seeks resignation from CM
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस्तीफा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र इस्तीफा नहीं देने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आप कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता एडवोकेट आलोक चौधरी ने कहा कि जब त्रिवेंद्र रावत झारखंड के प्रभारी थे तब उन्होंने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेकर एक व्यक्ति को झारखंड गोसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था ।
विज्ञापन

त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद पत्रकार उमेश शर्मा ने सबूतों के आधार पर हाईकोर्ट से इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। बौखलाई भाजपा सरकार ने उल्टा पत्रकार उमेश शर्मा पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया। इस मौके पर डीडीहाट विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश पुनेडा, सुरेश जोशी, भावना शर्मा, एडवोकेट सरोज देऊपा, डॉ. लोकेश जोशी, शंकर राम, सुरेश जोशी , नवीन शर्मा, पंकज सिंह, गिरीश जोशी, कैलाश, विनय भाटिया, नीरज कुमार, दीपक लोहिया, धीरज, इमरान ,धर्मेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed