फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aam Aadmi Party burnt effigy of China in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में आम आदमी पार्टी ने फूंका चीन का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party burnt effigy of China in Pithoragarh
पिथौरागढ़ में आप कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। गलवां घाटी में हुई घटना के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को आप कार्यकर्ता विधानसभा प्रभारी सुशील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां चीन के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीन ने कायराना कहरकत धौखे से हमारे सैनिकों पर हमला किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान हुई सभा में विधान सभा प्रभारी खत्री ने कहा कि चीन हमेशा से विस्तारवादी नीति को बढ़ावा देकर दूसरे देशों को परेशान करता आया है। उन्होंने कि चीन ने जो कायराना हरकत की है। उसे केंद्र सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। अभी चीन को मुंहतोड़ जवाब देना सहीं समय है।
विज्ञापन

जिला प्रवक्ता राकेश वर्मा ने कहा कि चीन ने हमेशा भारत के साथ साजिश और धोखेबाजी करता आया है। सरकार को चीन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए था। इस मौके पर डीडीहाट प्रभारी चंद्र शेखर पुनेड़ा ,नरेंद्र ग्वाल, इमरान अली, कैलाश खड़ायत, सुरेश जोशी, धीरज जोशी, मुकेश कुमार, राहुल खत्री, विनय भाटिया, नीरज कुमार, ध्रुव धामी, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed