फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aadhaar of people who are not able to register in the head post office

Pithoragarh News: प्रधान डाकघर में नही बन पा रहे लोगों के आधार

Thu, 12 Jun 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar of people who are not able to register in the head post office
पिथौरागढ़। आधार अपडेट और नया आधार कार्ड बनने में हो रही देरी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर-दूर से अपने बच्चों को लेकर प्रधान डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन निराश लौटना पड़ रहा है। पोस्टऑफिस में आधार के लिए लंबी-लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी तहसील और ब्लाॅक मुख्यालयों में आधार कार्ड संबंधी कार्य नहीं हो रहे हैं। प्रधान डाकघर में दूरस्थ इलाकों से हर रोज लगभग 80 से 100 लोग आधार कार्ड बनवाने और संशोधन के लिए पहुंच रहे हैं। कई बार सिग्नल नहीं होने और बार-बार मशीन में तकनीकी खराबी आने से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। लोगों को आधार बनाने के लिए 80 से 100 किमी दूर जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है। इसमें उनका 500 से 600 रुपये तक किराये में ही खर्च हो रहे हैं। ऐसे में संवाद
विज्ञापन

कोट
बीते पांच दिन में दो बार झूलाघाट से अपने बच्चों के साथ पोस्ट ऑफिस आधार कार्ड बनाने के लिए पहुंची हूं। सुबह नौ बजे से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस के अलावा अन्य जगहों पर भी आधार कार्ड की सुविधा होनी चाहिए। - रेनू भट्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-मेरे तीन बच्चों का आधार संशोधन होना है। सेराघाट से आई हूं। कल भी यहां आई थी, लेकिन आधार संशोधन नहीं हो पाया। - बबीता देवी
कोट
- पांखू बेड़ीनाग से आधार कार्ड सुधारने के लिए पोस्ट ऑफिस पहुंचा हूं, लेकिन यहां भीड़ होने के से इंतजार करना पड़ रहा है। आधार कार्ड संबंधी कार्य में हो रही देरी से सभी लोग परेशान हैं। - महेश पाठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed