{"_id":"67b37886cd4cc261a2072910","slug":"a-tanker-filled-with-kerosene-caught-fire-causing-panic-pithoragarh-news-c-8-hld1003-513875-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Fire News: केरोसिन से भरे टैंकर में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Fire News: केरोसिन से भरे टैंकर में लगी आग, दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Tue, 18 Feb 2025 12:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:38 PM IST
सार
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर छारछुम में एसएसबी चौकी के पास मिट्टी के तेल (केरोसिन) से भरे टैंकर में सोमवार की सुबह 9:15 बजे आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
करोसिन से भरे टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर छारछुम में एसएसबी चौकी के पास मिट्टी के तेल (केरोसिन) से भरे टैंकर में सोमवार की सुबह 9:15 बजे आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बच गई। टैंकर ग्रिफ के लिए केरोसिन लेकर धारचूला जा रहा था।
विज्ञापन
बलुवाकोट थाने के एसआई नरेंद्र पाल अधिकारी ने प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। उन्होंने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि टैंकर के आगे के हिस्से से आग की लपटें उठ रही थीं जिससे चालक अंजान था। चौकी पर तैनात एसएसबी के जवान की नजर टैंकर पर पड़ी तो उसने अलार्म बजाया। आग लगने का पता चलने पर चालक टैंकर को किनारे रोककर कूद गया और अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर अन्य जवान भी फायर उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में फायर सर्विस के कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर टैंकर में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन