फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A rally was taken out in Munsiyari to get justice for Ladli

Uttarakhand News: एक ऐसी लड़की जिसके लिए उठ खड़ा हुआ पूरा पहाड़

Sat, 20 Sep 2025 02:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Sep 2025 02:56 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में व्यापारियों, महिलाओं और विभिन्न संगठन के लोगों ने लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर रैली निकाली। लोगों ने कहा कि लाडली के साथ दरिंदगी कर उसकी निर्मम हत्या का दोषी सरकार की कमजोर पैरवी के कारण न्यायालय से बरी हो गया। 

विज्ञापन
A rally was taken out in Munsiyari to get justice for Ladli
लाडली को न्याय दिलाने के लिए टनकपुर में कैंडल मार्च निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी नगर में व्यापारियों, महिलाओं और विभिन्न संगठन के लोगों ने लाडली को न्याय दिलाने की मांग पर रैली निकाली। लोगों ने कहा कि लाडली के साथ दरिंदगी कर उसकी निर्मम हत्या का दोषी सरकार की कमजोर पैरवी के कारण न्यायालय से बरी हो गया। ऐसे में अन्य पीड़िताओं को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

मुनस्यारी में शास्त्री चौक से व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं, युवा और बुजुर्गों के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने रैली निकाली। सभी ने कहा कि हल्द्वानी में पिथौरागढ़ की लाडली के साथ दरिंदगी के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। तब दोषी को उच्च न्यायालय ने फांसी की सजा दी। सरकार की कमजोर पैरवी के चलते दोषी सर्वोच्च न्यायालय से बरी हो गया। साफ है कि सरकार लाडली को न्याय नहीं दिला सकी। कहा कि प्रदेश में कई बेटियां और महिलाएं इस तरह की दरिंदगी का शिकार हैं जो न्याय की उम्मीद लगाए हैं। ऐसे में उन्हें भी न्याय मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन

सरकार इन पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए गंभीर नहीं है। कहा कि सरकार को पुनर्विचार याचिका दाखिल कर मजबूती से मामले की पैरवी करनी होगी। चेतावनी देते हुए कहा यदि लाडली को न्याय नहीं मिला तो सरकार को इसकी कीमत चुकानी होगी। जिला व्यापार संघ के आह्वान पर पिथौरागढ़ व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत और अन्य लोगों ने व्यापार मंडल की इकाइयों के साथ क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया। सभी ने लाडली को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में भागीदार बनने की अपील की। रैली में जगत मर्तोलिया, निखिल चंद, चंचल बोरा, हुकुम चिराल, नगर पंचायत अध्यक्ष राजू पांगती, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, लोक बहादुर जंगपांगी, हीरा चिराल, गौरव बजेला, अजय कुमार, सुंदर जौहरी, हिमांशु धर्मशक्तू, नेहा पांगती, सती देवी, मीरा निखुर्पा, बिमला निखुर्पा और ब्लॉगर सीमा, चम्पा, राधा और पूजा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर भी गूंजे लाडली को न्याय दो के नारे
दरिंदगी का शिकार हुई लाडली को न्याय के लिए भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट में भी जनजागरूकता रैली निकाली गई। कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने लाडली के हत्यारे को सजा दिलाने की मांग करते हुए कहा कि उसे बेकसूर बताकर छोड़ना बच्ची और परिवार के साथ अन्याय है। इस दौरान लोगों ने लुंठी और भूतपूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष पिथौरागढ़ शमशेर महर के साथ झूलाघाट-जौलजीबी चौक से बाजार होते हुए भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल तक नारेबाजी करते हुए यहां से बाजार में रैली निकाली। सभी ने स्थानीय लोगों से न्याय के लिए चल रहे संघर्ष में साथ देने की अपील की। लाडली के ताऊ भी रैली में मौजूद रहे। रैली में होटल एसोसिएशन पिथौरागढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट, ग्राम प्रधान मजिरकांडा रेखा भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला भट्ट, मीना पंगरिया, कविता भट्ट, हरिप्रिया भट्ट, निर्मला पंगरिया, मीना भट्ट, दिवाकर भट्ट, राजेन्द्र भट्ट व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed