फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A proposal of Rs 4.5 crore is ready for asphalt on Pavvadhar road

Pithoragarh News: पव्वाधार सड़क पर डामर के लिए 4.5 करोड़ का प्रस्ताव तैयार

Tue, 22 Jul 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Jul 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
A proposal of Rs 4.5 crore is ready for asphalt on Pavvadhar road
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। 15 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली पव्वाधार सड़क के सुधारीकरण के लिए बमुश्किल 4.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार हुआ है। अब सड़क के कायाकल्प के लिए धन का इंतजार है। गड्ढों से पटी इस सड़क पर जान जोखिम में डालते हुए वाहन चालक और क्षेत्र की 20 हजार की आबादी डामरीकरण के लिए बजट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

पव्वाधार सड़क लाली, गेरुआ, भाटगांव, धारापानी, कुनारू, सुगड़ी, चौरपाल, पाली पलियाल, ननोली कैणा, धराड़ी, शिवना, नागधुना सहित 15 से अधिक गांवों को जोड़ती है। क्षेत्र की 20 हजार की आबादी की आवाजाही के लिए बनी यह सड़क बदहाल है। 12.5 किलोमीटर इस सड़क पर बने हजारों गड्ढे यात्रियों और वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं। गड्ढों से पटी सड़क पर क्षेत्र के स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों इस सड़क का हस्तांतरण होते ही इस पर डामर, नाली और कलवर्ट निर्माण के साथ ही सुरक्षा दीवारें बनाने के लिए 4.5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन में भेजा है। इसे स्वीकृति का इंतजार है। लोगों का कहना है कि पिछले पांच सालों से सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद बमुश्किल इसका प्रस्ताव तैयार हुआ है। यदि इसके लिए बजट मिलता और सड़क ठीक हो जाती तो उनकी परेशानी कम होती। लोनिवि के जेई संजय सिंह कनवाल ने कहा कि सड़क सुधारीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार कर बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed