फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A procession was taken out in Dharchula to arrest Kamlesh's killers

Pithoragarh News: धारचूला में कमलेश के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए निकाला जुलूस, चाकू से गोदकर मार डाला था

Thu, 12 Jun 2025 04:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Updated Thu, 12 Jun 2025 04:06 PM IST
सार

धारचूला में चार दिन बाद भी युवक की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने तहसील मुख्यालय में जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
A procession was taken out in Dharchula to arrest Kamlesh's killers
धारचूला में युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर जूलूस निकालते क्षेत्र के लोग। संवाद

विस्तार

धारचूला में चार दिन बाद भी युवक की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने तहसील मुख्यालय में जुलूस निकाला। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। धारचूला में बीती सात जून को कमलेश सिंह (23) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। चार दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से क्षेत्र के लोगों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने तवाघाट चौराहे से तहसील कार्यालय तक पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और शीघ्र हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद तहसील मुख्यालय में जनसभा की। लोगों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। सही समय पर उचित कार्रवाई न होने से अपराधियों को भागने का मौका मिला।

विज्ञापन


चार दिन बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है। दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, देवेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि पुलिस की चूक से हत्यारे भागने में सफल रहे हैं। उन्होंने जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी देने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द अपराधी नहीं पकड़े गए तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष भूपाल सिंह रावल, जय सिंह दानू, विरेंद्र नबियाल सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश
मृतक कमलेश के पिता गोवर्धन सिंह सहित अन्य लोगों ने इस घटना के बाद आला अधिकारियों के धारचूला न पहुंचने पर आक्रोश जताया। कहा कि क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना हुई है। इसके बाद भी घटना का जायजा लेने मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों का दर्द जानना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तत्परता से कार्य कर रही है। अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। दो अपराधियों के नेपाल में होने की जानकारी मिली है। नेपाल प्रशासन से भी सहयोग के लिए आग्रह किया गया है। - कुंवर सिंह रावत, सीओ, धारचूला


घटना दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो, इसके लिए शासन-प्रशासन पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहा है। - मंजीत सिंह, एसडीएम, धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed