फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A pickup truck fell into a gorge on the Ghat-Pithoragarh highway; two injured

Pithoragarh News: घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर खाई में गिरी पिकअप, दो घायल

Mon, 19 Jan 2026 04:51 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 19 Jan 2026 04:51 PM IST
सार

घाट–पिथौरागढ़ हाईवे पर सब्जी से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A pickup truck fell into a gorge on the Ghat-Pithoragarh highway; two injured
दुर्घटना।

विस्तार

 घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर सब्जी से भरी पिकअप खाई में गिर गई। घटना में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सब्जी बिखरने से वाहन स्वामी को काफी नुकसान भी हुआ है। वहीं आसपास के लोग खाई में उतरे और सब्जी एकत्र कर अपने घरों को ले गए।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार की देर रात करीब एक बजे सब्जी से भरी एक पिकअप टनकपुर से पिथौरागढ़ आ रही थी। गुरुना के पास पिकअप (यूके 06 सीसी 1437) अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में बरेली निवासी एजाज (33) और गोटिया (खटीमा) निवासी कबीर अहमद (38) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत ठीक है। इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed