{"_id":"65a80b8409b3d2875d058bf8","slug":"a-person-going-from-india-to-nepal-found-corona-infected-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-9303-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत से नेपाल जा रहा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत से नेपाल जा रहा व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित
Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ से बुधवार को झूलाघाट के रास्ते नेपाल जा रहे दो नेपाली नागरिकों में से एक जुलाघाट हेल्थ डेस्क के टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित पाया गया। नेपाल के जिला सुर्खेत के बाराताल गांवपालिका निवासी दो लोगों का जुलाघाट के नाका पर कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने पर उसे जिला अस्पताल बैतड़ी भेजा गया है। जुलाघाट स्वास्थ्य नाका के कर्मचारी ने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले सभी नेपाली नागरिकों की जांच की जा रही है। उन्होंने भारत में काम कर रहे नेपाली नागरिकों को सचेत किया है कि कोराना का नया वैरिएंट जेएन. 1 बहुत तेजी से फैल रहा है। इसलिए नागरिक सतर्क रहें और सावधानी बरतें। संवाद
विज्ञापन