{"_id":"6a2aee9d7a64a4652e09da2b","slug":"a-new-platform-for-childrens-creative-talent-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-142907-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला नया मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला नया मंच
Thu, 11 Jun 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बच्चों की ओर से तैयार की गई पत्रिकाओं के विमोचन के साथ कन्या जूनियर हाईस्कूल मंडप में आयोजित सात दिवसीय दीवार पत्रिका सृजन कार्यशाला का संपन्न हो गई। कार्यशाला में बच्चों ने कहानी, कविता, यात्रा वृत्तांत आदि विधाओं पर कार्य किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को नया मंच मिला। नोएडा से आए मुख्य अतिथि वरिष्ठ बाल साहित्यकार रजनीकांत शुक्ल ने कार्यशाला के समापन पर बच्चों की रचनाओं का विमोचन किया। शुक्ल ने बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए और बालगीत सुनाकर बच्चों को मंत्रमुग्ध किया।
उन्होंने भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए बच्चों से निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच पर जोर दिया। कार्यशाला के आयोजक साहित्यकार और शिक्षक महेश पुनेठा ने कहा कि कार्यशाला में बच्चों को जो टिप्स दिए। यदि वे इन्हें अपने विद्यार्थी जीवन में अपनाएंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में बसंत गिरी, किरन बोरा, विद्या आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन शिक्षक रमेश चंद्र जोशी ने किया। प्रभारी प्रधानाचार्य संगीता भैसोड़ा, शिक्षक राकेश पूरी, शैलजा भट्ट और त्रिभुवन सिंह ने आयोजन में सहयोग किया