फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A lot of people throng at the events of the Sor Festival

सोर महोत्सव के कार्यक्रमों में खूब थिरके लोग

Tue, 26 Dec 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 26 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
A lot of people throng at the events of the Sor Festival
सोर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति और निजी स्कूल एसोसिएशन की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित सोर महोत्सव के कार्यक्रम में दर्शक कई बार थिरकने लगे। कार्यक्रम अपरान्ह चार बजे से शुरू होकर रात तक चले। स्कूली बच्चों में सांस्कृतिक प्रतिभा निखारने के लिए विशेष रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं। महोत्सव के दौरान प्रस्तुत कार्यक्रमों में इस बात का खास ध्यान रखा गया है कि स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम कराए जाएं। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने आयोजन की सराहना की।

विज्ञापन


मंगलवार को भी नगर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के अलावा अन्य सांस्कृतिक दलों ने कार्यक्रम पेश किए। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। श्रीरामलीला प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति के संरक्षण की चेतना आती है। निजी स्कूल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार जोशी ने कहा कि अगली बार से इस आयोजन को ज्यादा भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही यह कोशिश की जाएगी इसे मौसम को देखते हुए उचित समय पर कराया जाए। मंच का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया, मीनू भट्ट, नवीन भट्ट ने किया। महोत्सव के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को पुरस्कार बांटे जाएंगे। महोत्सव को सफल बनाने में कार्तिक पंत, प्रकाश कुमार, मनीष नगरकोटी, हेमंत गुप्ता, प्रमोद पाटनी, रवि कुमार, पंकज जुकरिया, मनीष लोहिया आदि सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed