Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A leopard killed a 13-year-old teenager

Pithoragarh News: तेंदुए ने 13 वर्षीय किशोर को मार डाला

Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A leopard killed a 13-year-old teenager
लोहाघाट (चंपावत)। मेला देखकर रायकोट से घर लौट रहे 13 वर्षीय किशोर को तेंदुए ने मार डाला। घटना के बाद जहां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुई पऊ के डुंगरी तोक निवासी हर्षित पुजारी (13) पुत्र गंगा दत्त पुजारी बुधवार की शाम करीब 6:30 बजे रायकोट से मेला देखकर घर लौट रहा था। घर पहुंचने से करीब 50 मीटर पहले ही तेंदुआ उसे घसीटकर ले गया। काफी देर तक हर्षित पुजारी के घर नहीं पहुंचने पर परेशान होकर परिजन उसकी खोज में निकले।
विज्ञापन


परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसके दोस्तों से पता किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद रात करीब 9:30 बजे हर्षित का शव घर से लगभग 50 मीटर नीचे खेतों के पास मिला। तेंदुए ने हर्षित के पेट और जांघ को नोंच लिया था। उसके गले में भी दांत के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण आननफानन उसे उप जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में रात में ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार के इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजन बेसुध हैं। हर्षित दो बहनों का अकेला भाई था। वह सातवीं का छात्र था। पिता गंगा दत्त पुजारी मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालते हैं।

रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि क्षेत्र में घटनास्थल के आसपास छह ट्रैप कैमरे और एक लाइव कैमरा लगा दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। रेंजर ने बताया कि पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से 10 लाख रुपये का चेक परिजनों को सौंप दिया गया है।



डीएम ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया
लोहाघाट। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम मनीष कुमार ग्राम पंचायत सुई पऊ के डुंगरी तोक पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। बाद में डीएम और सीएमओ डॉ. देवेश चौहान लोहाघाट अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को हर्षित का रामेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर रात जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद बोहरा भी अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed