{"_id":"6807d4cdde3061990d0b1c5f","slug":"a-journey-of-crime-on-the-road-of-profit-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126939-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनाफे की सड़क पर अपराध का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनाफे की सड़क पर अपराध का सफर
Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के धमौड़ में अवैध रूप से संचालित बस और मौके पर पहुंचे परिवहन विभाग और निगम के कर्मी।
पिथौरागढ़। कई दिनों से बगैर परमिट लखीमपुर-पिथौरागढ़ रूट पर संचालित हो रही निजी बस को परिवहन विभाग ने सीज कर दिया। चालक के पास न तो डीएल मिला और न ही बस का परमिट। बस में सवार 11 यात्रियों को परिवहन निगम ने रोडवेज की बस से जिला मुख्यालय पहुंचाया, जिन्हें आज गंतव्य को भेजा जाएगा।
कई दिनों से यूपी के लखीमपुर से एक निजी बस (यूपी 43 बीटी 3341) अवैध रूप से पिथौरागढ़ तक संचालित हो रही थी। बगैर परमिट के बस संचालित कर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा कर इसमें सफर कराया जा रहा था। साथ ही परिवहन निगम को भी राजस्व की चपत लग रही थी। परिवहन निगम को मामले की जानकारी मिली तो इसकी सूचना परिवहन विभाग को दी गई। मंगलवार सुबह पिथौरागढ़ पहुंची बस को एआरटीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
कुछ देर बाद चालक गोला, लखीमपुर (यूपी) निवासी कासिम ने भविष्य में ऐसा न करने की बात कहकर बस को छुड़ा लिया। कुछ देर बाद ही वह बस में फिर से 11 यात्रियों को लेकर रवाना हो गया। यात्रियों को अवैध रूप से ले जाने की जानकारी मिलते ही एआरएम रवि शेखर कापड़ी ने इसकी सूचना एआरटीओ को दी। परिवहन विभाग और निगम की संयुक्त टीम ने बस का पीछा कर उसे जिला मुख्यालय से तीन किमी दूर धमौड़ के पास पकड़ लिया गया। एआरटीओ ने अवैध रूप से संचालित बस को सीज कर उसमें सवार 11 यात्रियों को अपनी बस में बैठाकर वापस जिला मुख्यालय पहुंचाया। निगम के मुताबिक सभी यात्रियों को बुधवार को रोडवेज बस से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
--
विजिटिंग कार्ड पर काटे जा रहे थे टिकट
लखीमपुर से बड़ी चालाकी से अवैध रूप से बस का लंबे समय से संचालन किया जा रहा था। परिचालक विजिटिंग कार्ड पर यात्रियों के टिकट काट रहा था। पूछताछ में पता चला कि इस बस को लंबे समय तक अवैध रूप से संचालित करने की योजना थी। विजिटिंग कार्ड के माध्यम से यात्रियों से संपर्क बनाना और उन्हें अवैध रूप से संचालित बस में सफर करने के लिए प्रेरित करना इसका उद्देश्य था लेकिन चालक और परिचालक की यह योजना सफल नहीं हो सकी। मामले की भनक लगते ही परिवहन विभाग और निगम ने इस खेल से पर्दा उठा दिया।
कोट
लंबे समय से यूपी से एक निजी बस के अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिल रही थी। अवैध तरीके से बस का संचालन कर रोडवेज का नुकसान किया जा रहा था। संबंधित बस और चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
कोट
अवैध रूप से बस का संचालन यूपी से किया जा रहा था। सूचना पर बस को सीज किया गया है। चालक के पास न तो डीएल मिला और न ही पिथौरागढ़ रूट पर संचालन के लिए बस का परमिट। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - अनीता चंद, प्रभारी एआरटीओ, पिथौरागढ़