फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A group of farmers left for Himachal to learn the nuances of kiwi production.

Pithoragarh News: कीवी उत्पादन की बारीकियां सीखने किसानों का दल हिमाचल रवाना

Mon, 22 Dec 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
A group of farmers left for Himachal to learn the nuances of kiwi production.
पिथौरागढ़। कीवी उत्पादन की बारीकियां सीखने के लिए 40 किसानों का दल हिमाचल प्रदेश रवाना हो गया है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से भेजा गया दल हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित डॉ. वाईएस परमार उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय में तीन दिनी प्रशिक्षण लेगा। डीएम आशीष भटगांई ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनव कुमार ने बताया कि किसान विश्वविद्यालय में सघन बागान स्थापना, रखरखाव, मशरूम उत्पादन एवं मौन पालन) का प्रशिक्षण लेंगे। इस प्रशिक्षण का लाभ जिले के अन्य किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को कीवी उत्पादन की बारीकियां बताकर इससे जोड़ना योजना का मुख्य उद्देश्य है। दल में विकास खंड बिण, मुनस्यारी और बेड़ीनाग के किसान शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed