फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A group of dogs attack a girl going to school in pithoragarh

Pithoragarh: स्कूल जा रही छात्रा को कुत्तों के झुंड ने नोच डाला, पीठ पर भारी बैग होने से नहीं भाग नहीं पाई

Thu, 11 Jul 2024 08:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Jul 2024 08:33 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में स्कूल जा रही एक छात्रा को लावारिस कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीठ पर किताबों से भरा बस्ता होने पर छात्रा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग नहीं सकी।

विज्ञापन
A group of dogs attack a girl going to school in pithoragarh
dog bite, dog attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में स्कूल जा रही एक छात्रा को लावारिस कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीठ पर किताबों से भरा बस्ता होने पर छात्रा कुत्तों के हमले से बचने के लिए भाग नहीं सकी। इस घटना से छात्रा बेहद डरी हुई है। वहीं पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तीन महीने में अब तक कुत्तों के काटने के 517 मामले आ चुके हैं।

विज्ञापन

नगर के लिंठ्यूडा निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा लक्षिका बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसके हाथ और पैर पर गहरे जख्म कर दिए। सूचना पर घबराए परिजन छात्रा को तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार कर रेबीज वैक्सीन लगाया।

विज्ञापन

इस घटना से शहर के लोग और छात्रा के परिजन सहमे हैं। छात्रा के परिजनों ने बताया कि कुत्तों के हमले से घबराई लक्षिका स्कूल जाने से डर रही है। छात्रा के अलावा बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में 41 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगाने पहुंचे।वहीं जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि अस्पताल में रेबीज के टीके उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- क्या यही है विकास?: स्कूल जाने के लिए जान का जोखिम, हाथ थाम नदी पार करने को मजबूर छात्र; सिस्टम कर रहा अनदेखी

तीन महीने में 517 लोगों को कुत्तों ने काटा
पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। दो साल पूर्व नगर पालिका ने नगर में लावारिस घूम रहे 3500 कुत्तों का बधियाकरण किया था। इसके बावजूद इनकी संख्या में कोई कमी नहीं आई। लावारिस कुत्ते कूड़ेदान, गलियों और सड़कों पर सोए रहते हैं और अचानक ही पास से गुजर रहे बच्चों को काट देते हैं। सुबह, शाम सड़कों पर टहलने वाले लोगों के अलावा देर शाम अस्पताल, बाजार या स्टेशन से घर जाने वाले लोगों को इनसे सबसे अधिक खतरा रहता है। लावारिस कुत्ते पिछले तीन माह में 517 लोगों को काट चुके हैं। 

लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए पिथौरागढ़ पहुंची टीम
पिथौरागढ़ नगर में लावारिस कुत्तों के बधियाकरण के लिए टीम पहुंच गई है। शुक्रवार या शनिवार से बधियाकरण शुरू हो जाएगा। बधियाकरण को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका में बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि जिन स्थानों पर ज्यादा लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं। उन स्थानों पर पहले बधियाकरण किया जाएगा। बधियाकरण के लिए एबीसी सेंटर को भी ठीक कर लिया गया है। बैठक में ईओ राजदेव जायसी ने कहा कि लोग पालतू कुत्तों का भी निर्धारित शुल्क देकर बधियाकरण शुरू करा सकते हैं। कहा कि नगर में 105 से अधिक लोग कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस बना चुके हैं। बिना लाइसेंस के कुत्ते पालने वाले और पालतू कुत्तों को सड़क पर छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कहा कि नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा।

तीन माह में कुत्तों के हमले में घायल लोग

माह -मामले
मई - 231
जून- 206
जुलाई - 80

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed