फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A fraudster arrested in the name of getting a job in Rishikesh AIIMS

ऋषिकेश एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
A fraudster arrested in the name of getting a job in Rishikesh AIIMS
ऋषिकेश एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। इसमें कुछ और लोगों के भी शामिल होने की आशंका है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के धारचूला रोड निवासी हिमांशु पोखरिया की ओर से खटीमा के रतनपुर के रहने वाले गिरीश चंद के खिलाफ ठगी करने की तहरीर सौंपी थी। गिरीश चंद ने एम्स ऋषिकेश में फार्मासिस्ट के पद पर छह माह में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.75 लाख रुपये अपने खाते में जमा करवाए थे। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आईपीसी की धारा 467/468/471/420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को स्थानीय एक होटल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इस मामले में कुछ लोगों की भी संलिप्तता की बात सामने आ रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों के संपर्क में आता था और उन्हें अपने झांसे में ले लेता था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में नाचनी के थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, एसआई हीरा सिंह डांगी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, इसराज अहमद, जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed