{"_id":"590f53c64f1c1b4754850f73","slug":"a-fire-in-a-250-year-old-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 साल पुराने मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 साल पुराने मकान में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट
Updated Sun, 07 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में धू धू कर जल रहा प्राचीन भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट नगर के हाट गांव में रायबहादुर स्वर्गीय पूरन लाल शाह के पूर्वजों द्वारा बनाया गया करीब 250 साल पुराना दो मंजिला मकान जल गया। अग्निकांड में मकान में रखा होली का सामान और घरेलू सामान जल गया। पुलिस, राजस्व पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस मकान में कोई नहीं रहता था। मकान में ऐतिहासिक दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन
गांव निवासी प्रकाश सिंह ने रविवार तड़के करीब तीन बजे मकान में आग लगी देखी। उसने गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने पुलिस, राजस्व पुलिस के साथ ही जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को मकान में आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ ही संबंधित विभागों के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। सुबह करीब 11 बजे आग पर काबू पाई जा सकी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
अंग्रेजी शासनकाल में बने इस मकान में लकड़ी की सुंदर नक्काशी की गई थी। लोगों का कहना है कि इसका निर्माण 1767-68 में किया गया है। इस भवन के आंगन को होली के आंगन की मान्यता थी। यहीं से ही फागुन में होली की शुरुआत होती है। होली पर इस आंगन में दिन रात रौनक रहती थी। रात भर बैठकी होली का आयोजन किया जाता था। होली की ध्वजा, चीर आदि सामग्री इसी मकान में रखी जाती थी।
विज्ञापन