{"_id":"681e3502594b5e8b2f0318d3","slug":"a-bus-full-of-baraatis-overturned-five-injured-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127622-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मम
Fri, 09 May 2025 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रसैपाटा से सल्मोड़ा की ओर आ रही बरात की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में पांच बराती घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरात की एक बस सल्मोड़ा की ओर आ रही थी। सुवालेख के समीप तीव्र मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इससे लोगों की चीख पुकार मच गई। बस में लगभग 25 बराती थे। स्थानीय लोगों ने बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची जाजरदेवल थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। संवाद