फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   A bridge built on the Black River

काली नदी पर बना एक पुल

Tue, 17 Apr 2018 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
A bridge built on the Black River
धारचूला में काली नदी पर बनाया गया अस्थायी पुल - फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्र व्यास घाटी में आवाजाही के लिए भारत-नेपाल सीमा पर काली नदी में एक पुल बनकर तैयार हो गया है। इससे व्यास घाटी और नेपाल के बीच सीधा संपर्क जुड़ गया है। बुधवार से इस पुल से आवाजाही शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन दूसरे पुल का भी तेजी से निर्माण कर रहा है। व्यास घाटी में घटियाबगड़ से चीन सीमा पर लिपुलेख तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। फरवरी में भारी भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन सड़क और पैदल रास्ता ध्वस्त हो गया। भूस्खलन इस कदर भारी है कि अभी तक पैदल मार्ग बनाने की सोची ही नहीं जा सकती।  इसे देखते हुए नेपाल सीमा पर लखनपुर और नजंग में दो अस्थायी पुल बनाने की योजना बनाई गई थी। नेपाल सरकार के लंबे गतिरोध के चलते योजना लटकी रही।
विज्ञापन


पिछले दिनों नेपाल सरकार की मंजूरी के बाद लखनपुर और नजंग में पुल निर्माण का काम शुरू हुआ। अब नदी पर एक पुल बनकर तैयार हो गया है। सीमा सड़क संगठन ने बताया कि लखनपुर में 40 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इसे बुधवार से आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। नजंग में 60 मीटर लंबे स्पान पुल का निर्माण चल रहा है। मार्ग बनने से व्यास घाटी से माइग्र्रेशन पर जाने वालों को लाभ होगा। साथ ही भारत-चीन कारोबार के रास्ते भी खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed