{"_id":"117-96256","slug":"Pithoragarh-96256-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू
Pithoragarh
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय कन्या इंटर कालेज में ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के दौरान संस्कृत समूह गान, संस्कृत नृत्य, संस्कृत नाटक का मंचन किया जाएगा। खराब मौसम के कारण पहले दिन ज्यादा प्रतियोगिताएं नहीं हो पाईं। प्रतियोगिता दो दिन चलेगी।
ब्लाक प्रमुख दीपिका बोहरा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि संस्कृत भाषा देश की अमूल्य धरोहर है। इसके संरक्षण के लिए संस्कृत अकादमी की ओर से जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय हैं। विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह ने कहा कि संस्कृत भाषा का संरक्षण और संवर्धन संस्कारवान भारत के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानाचार्य कमला आर्या ने संस्कृत भाषा में मौजूद संस्कारों को अपनाने की अपील की। प्रतियोगिता के जिला संयोजक डा. राजेंद्र पाठक ने कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी। इस मौके पर डा. सत्यभानु शास्त्री, डा. पीतांबर अवस्थी, डा. हेम पंत, डा. नीति शुक्ला, डा. केसी जोशी, भास्करानंद पाठक, गोकेश पंत, चक्रधर पंत, नवीन जोशी, पीतांबर जोशी, संतोष जोशी, राजेश्वरी पांडे, चंद्रावती पंत, दीपिका कोठारी, डा. गीता पंत, तर्जनी उपाध्याय आदि थे। संचालन भास्करानंद जोशी ने किया।