{"_id":"117-94921","slug":"Pithoragarh-94921-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरडी जवानों ने सालभर काम की भीख मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरडी जवानों ने सालभर काम की भीख मांगी
Pithoragarh
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले की आंतरिक सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले पीआरडी और होमगार्ड के जवानों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और सरकार से भीख मांगी कि उनको सालभर काम दिया जाए। साथ ही नियमित सेवा में लिया जाए। जिन पीआरडी जवानों को महीनेभर काम मिलता है उनका मानदेय 7500 रुपए होता है। अधिकांश जवान ऐसे हैं जिनको सिर्फ चुनाव के समय ही काम मिल पाता है।
पीआरडी संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह दिगारी ने बताया कि जिले में 452 पीआरडी जवान तैनात हैं। इनमें से कई ओवरएज हो गए हैं। पीआरडी में अपना भविष्य खराब कर चुके इन जवानों ने नियमित काम में लेने, साल में 365 दिन का रोजगार देने की मांग को लेकर कई बार शासन को पत्र लिखा था लेकिन इनकी कोई मांग पूरी नहीं हुई। इन जवानों ने कहा कि अब सरकार से भीख मांगने की नौबत आ गई। इतनी महंगाई के दौर में इतने कम पैसे से कैसे गुजारा होगा यह सोचने वाली बात है। शांति और सुरक्षा जैसी अहम जिम्मेदारी संभालने वाले जवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि हर पीआरडी जवान को कम से कम 15 हजार रुपए का मानदेय दिया जाए। उनको सालभर काम पर रखा जाए। पीआरडी जवानों में यह क्षमता है कि वह कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की व्यवस्था को संभाल सकते हैं। प्रदर्शन में बसंत बल्लभ, त्रिलोक सिंह, प्रेम राम, सुरेश प्रसाद, हरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह, जगदीश सिंह, हरीश भट्ट, गजेंद्र सिंह, सुभाष राम, दयाकिशन समेत बड़ी संख्या में जवान शामिल हुए।