फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीएम के दौरे से प्रशासनिक अमला परेशान

सीएम के दौरे से प्रशासनिक अमला परेशान

Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत के मुनस्यारी दौरे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले की परेशानी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री तीन दिसंबर को सैंणरांथी गांव जाकर गोरखनाथ मंदिर में होने वाली अलखनाथ पूजा में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर बाद मुनस्यारी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। सोमवार को जिला मुख्यालय से पुलिस क्षेत्राधिकारी हरीश सती के नेतृत्व में एक टीम सैंणरांथी गांव रवाना हो गई है। सैंणरांथी गांव थल-मुनस्यारी मार्ग पर क्वीटी से पांच किलोमीटर की दूरी पर है। गांव तक सड़क बनी है। सीएम के दौरे को देखते हुए सैंणरांथी गांव में मंगलवार की शाम तक पुलिस फोर्स पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का चार दिसंबर को नामिक जाने का कार्यक्रम है। मुनस्यारी से नामिक 27 किलोमीटर की पैदल दूरी पर है। इतनी दूरी से पुलिस फोर्स को नामिक पहुंचा पाना संभव नहीं होगा। इस कारण बागेश्वर, शामा, गोगिना होते हुए पुलिस बल को तीन दिसंबर की शाम तक नामिक पहुंचा दिया जाएगा। गोगिना से नामिक सात किलोमीटर की पैदल दूरी पर है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन दिसंबर को मुनस्यारी में जिला स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सैंणरांथी, मुनस्यारी और नामिक में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए व्यापक बंदोबस्त किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तय कर दी है। क्योंकि इस बार के दौरे दूरस्थ इलाकों में हैं इस कारण पुलिस को अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर फिर पड़ने लगी टल्लियां
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए लोनिवि ने एक बार फिर से बाजार की सड़क पर टल्लियां डालने का काम शुरू कर दिया है। छह माह के भीतर चौथी बार सड़कों पर टल्लियां पड़ रही हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि इस समय तापमान कम होने के कारण सड़क पर हाटमिक्स या डामर बिछाना संभव नहीं है। इसलिए गड्ढों को पाटने के लिए सीमेंट का घोल डाला जा रहा है। लोनिवि ने गेस्टहाउस से बाजार तक की सड़क को सीएम के दौरे के समय गड्ढामुक्त बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed