{"_id":"117-94780","slug":"Pithoragarh-94780-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, गोदाम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, गोदाम में आग
Pithoragarh
Updated Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। इस तहसील के डुंगरा गांव में रविवार की रात सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान और एक गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोदाम में बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में शार्ट सर्किट की भी कोई आशंका नहीं है। आग से करीब दो लाख रुपए का राशन तथा अन्य सामान जल गया।
राजस्व उपनिरीक्षक शाहबान अली ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि डुंगरा गांव में एक मकान में नयन राम की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान थी। उसके निचली मंजिल में बसंत पोखरिया के सामान का गोदाम था। इस मकान में रात में कोई नहीं रहता। कल रात अचानक इस मकान में आग लग गई। ग्रामीण जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक मकान में रखा सारा सामान और गोदाम में रखा आटा, चावल, गुड़, तेल सभी जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने रिपोर्ट तहसीलदार पीसी पंत को सौंप दी है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पोखरिया ने प्रभावित लोगों को तत्काल मुआवजा देने और आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है।