{"_id":"117-90254","slug":"Pithoragarh-90254-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाईपट्टी प्रभावित किसान फिर करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाईपट्टी प्रभावित किसान फिर करेंगे आंदोलन
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाईपट्टी से प्रभावित किसानों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रभावितों ने कहा है कि यदि 27 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो 28 अक्तूबर से नैनीसैनी हवाईपट्टी के विस्तारीकरण का काम ठप कर देंगे। प्रभावित किसानों की मांग है कि हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए, हवाईपट्टी से गांव के लोगों के आने जाने के लिए रास्ता दिया जाए। इस मामले को प्रभावित किसानों ने हाईकोर्ट तक पहुंचा दिया है। नैनीसैनी ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष रमेश कसनियाल ने कहा कि सरकार और प्रशासन को तत्काल मांग पूरी करनी चाहिए। यदि वह ऐसा नहीं करती तो फिर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस समय नैनीसैनी हवाईपट्टी के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। उस काम को रोकने के लिए गांव के लोग विवश होंगे। बैठक में महेंद्र सिंह, चंद्र सिंह भंडारी, हरीश राम, दीवान सिंह खड़ायत, गणेश भंडारी समेत तमाम लोग थे। लोगों ने जिलाधिकारी को भी आंदोलन के संबंध में सूचना दे दी है।
विज्ञापन