{"_id":"117-90252","slug":"Pithoragarh-90252-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दयासागर स्कूल में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने नशे के कारण हो रहे नुकसान, सामाजिक दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कहा गया कि जो लोग नशे के आदी हो जाते हैं उनको बाद में यह लत छोड़ने में परेशानी होती है।
जीआईसी गोरंगचौड़ में संस्कृत के प्रवक्ता डा. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि बच्चों को इस बात की शपथ लेनी होगी कि वह न तो खुद नशा करेंगे और न अपने परिवार के किसी सदस्य को ऐसा करने देंगे। डा. अवस्थी ने कहा कि अब समाज का ढांचा बदल रहा है। संयुक्त परिवार की अवधारणा समाप्त हो रही है। एकल परिवार तेजी से बन रहे हैं। एकाकी जीवन में लोग ज्यादा मानसिक तनाव झेलते हैं। यहीं से वह नशे की ओर प्रेरित होते हैं। उन्होंने बच्चों से अपील की कि दीपावली में पटाखा न जलाएं।
एडवोकेट खीमराज जोशी ने कहा कि नशे से समाज का ताना बाना बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दीपावली पर शराब और जुए पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए। उन्होंने डा. अवस्थी की ओर से चलाई गई मुहिम की सराहना की। इस मौके पर मोहित पुनेठा, संजय सिंह, लक्ष्मण सिंह महर, योगेश भट्ट, प्रकाश ओली, मीनाक्षी, किरन, पूजा, मोनिका, चंद्रा भट्ट, अंजलि खोलिया, ज्योति भट्ट आदि ने भी विचार रखे। बाद में 650 बच्चों ने संकल्प पत्र भरा।