{"_id":"117-90174","slug":"Pithoragarh-90174-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सिरे से निर्धारित हों करों की दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सिरे से निर्धारित हों करों की दर
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत की ओर से व्यापार और भूमि कर बढ़ाए जाने का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार संघ और अन्य लोगों ने वार्डवार लोगों के साथ बैठक करने के बाद नए सिरे से कर निर्धारित करने की मांग की है।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावल के नेतृत्व में लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा है कि नगर पंचायत ने जो दरें निर्धारित की हैं वह व्यवहारिक नहीं हैं। क्षेत्र कुछ समय पहले ही ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना है। अधिकांश परिवार बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के हैं। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया था। इन लोगों ने प्रत्येक वार्ड में बैठक करने के बाद लोगों की राय लेकर नए सिरे से दरें लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में पूर्व प्रमुख ललित पाठक, राजेश बोरा, मोहन बोरा, आरपी शाह, भगवती प्रसाद पांडे, हरीश पंत, शंभू चौधरी, किशन उप्रेती, हंसा पाठक, शेर राम, ओम प्रकाश आदि के हस्ताक्षर हैं।