फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   विज्ञान को समझने में मिलेगा मौका

विज्ञान को समझने में मिलेगा मौका

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एलडब्ल्यूएस बालिका इंटर कालेज भाटकोट में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत जिला विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, मेला और ड्रामा होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरसी पांडे ने कहा कि महोत्सव के जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान की उपलब्धियों को दर्शाने और उन्हें समझने का मौका मिलेगा। जिला शिक्षाधिकारी रामेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को विज्ञान की दिशा में कार्य करने का मंच मिलेगा। जिला विज्ञान समन्वयक डा. विकास पंत ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सामुदायिक चिरस्थायी विश्व के लिए विज्ञान एवं गणित हैं। इसके तहत छह उपविषय शामिल हैं। विज्ञान मेला में व्यक्तिगत छात्र, टीम और अध्यापक प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। विज्ञान ड्रामा का मुख्य विषय विज्ञान और समाज है। जिसमें हरित भविष्य के लिए पुनर्चक्रण, खाद्य प्रोषण तथा स्वास्थ्य, वैज्ञानिकों का जीवन एवं कार्य, अक्षय ऊर्जा का दोहन जार उपविषय शामिल हैं। महोत्सव संचालन में रमसा के जिला संदर्भदाता गजेंद्र सिंह बोहरा, अशोक चंद्र पांडे, प्रकाश उप्रेती, निर्मला भट्ट, शालिनी सिंह, वीरेंद्र सिंह कन्याल, मुकेश उपाध्याय, मोहन चंद्र पाठक, सुनील उप्रेती, नीरज जोशी, महेश जोशी, चंद्रदीप धामी, करन सिंह, लक्ष्मी दत्त शर्मा, सुरेंद्र वाणी आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed