{"_id":"117-90082","slug":"Pithoragarh-90082-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेशानी महोत्सव में भाग लेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेशानी महोत्सव में भाग लेंगे मुख्यमंत्री
Pithoragarh
Updated Wed, 22 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने झूलाघाट के महेशानी महोत्सव में आने की सहमति जता दी है। महेशानी समिति के सदस्यों ने मुनस्यारी में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और झूलाघाट में छह नवंबर से होने वाले महोत्सव में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह इस आयोजन में हर हाल में शामिल होंगे। यह महोत्सव भारत और नेपाल के लोग मिलकर कराते हैं। इसमें नेपाल के कलाकारों की भागीदारी भी रहती है।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री लोकेंद्र बहादुर चंद ने भी आने की सहमति दी है। मुख्यमंत्री ने अपने ओएसडी शंकर रावत से कहा है कि वह कार्यक्रम तय करा दें और महोत्सव समिति को इसकी जानकारी दे दें। सीएम से मिलने वालों में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश पंगरिया, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा, बैतड़ी अखंड सुदूर पश्चिम पार्टी के अध्यक्ष पुष्कर राज जोशी, बैतड़ी पत्रकार संघ के लोकेश साउद, राजेंद्र अवस्थी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष विप्लव भट्ट, ग्राम प्रधान सुरेंद्र आर्या आदि थे।