{"_id":"117-89971","slug":"Pithoragarh-89971-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कीइंग स्थल खलियाटाप तक लगेगी रोपवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कीइंग स्थल खलियाटाप तक लगेगी रोपवे
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्कीइंग स्थल खलियाटाप के लिए रोपवे लगाने की घोषणा की। उन्होंने मुनस्यारी मेंऊलन टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करने और जैविक उत्पादों के विपणन के लिए मंडी बनाने का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने नाचनी में उप तहसील बनाने और पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान को तीन महीने के भीतर शुरू करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी कालेज को अल्मोड़ा विश्वविद्यालय का कैंपस बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कालेज में उच्च हिमालयी क्षेत्र से संबंधी विषयों की पढ़ाई होगी। सीएम ने धारचूला और मुनस्यारी ब्लाक को एक-एक करोड़ रुपए की विशेष सहायता देने का ऐलान किया।
मुनस्यारी तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी, नामिक, मदकोट, तल्लाजोहार क्षेत्र के जैविक उत्पादों के विपणन के लिए मुनस्यारी में जैविक उत्पादों की मंडी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के कम अवसरों को देखते हुए लोगों को कृषि की ओर लौटना होगा। खेती, किसानी को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। पिथौरागढ़ का चयन मडुवा उत्पादन के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले साल से साठ साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन दी जाएगी। जंगली जानवरों से खेती के बचाव के लिए दीवार लगाने का काम अगले साल शुरू होगा। सुआरों को मारने के नियम को लचीला बनाया जा रहा है। लोकल स्तर पर ही इसकी मंजूरी मिलेगी। बंदर बाड़े बनाने की योजना इसी साल से शुरू होगी। चारे का पौधा लगाने के बाद एक पौधे पर तीन सौ रुपए बोनस दिया जाएगा। दुग्धक्रांति लाने के लिए डेयरी में बिक्री को आने वाले दूध में पशुपालकों को प्रति लीटर तीन रुपए की मदद सरकार देगी। उन्होंने कहा कि टीईटी प्रशिक्षितों के तीन हजार पदों पर नियुक्ति दी जा रही है। बीएड, बीपीएड, योग प्रशिक्षितों को चुनिंदा स्कूलों में नियुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि धारचूला विधानसभा क्षेत्र की 18 स्वीकृत सड़कों में मार्च 2015 से काम शुरू हो जाएगा। जौलजीबी से मुनस्यारी, धारचूला की सड़कों को ठीक करने के लिए लोनिवि को तीन महीने की मोहलत दी गई है। बीआरओ को भी सड़कों की दशा सुधारने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा बिजली विहीन गांवों को लोकल स्तर पर बिजली पैदा कर बिजली दी जाएगी। इसके लिए उरेडा को आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मुनस्यारी के नयाबस्ती के लोगों को जमीन के पट्टे देने की भी घोषणा की।