फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत के विकास के लिए हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले!

सीमांत के विकास के लिए हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले!

Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 20 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने चुनाव क्षेत्र में आ रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत मुनस्यारी, धारचूला के विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। लोग भी अपने विधायक, सूबे के सीएम के दौरे को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद हरीश रावत ने फरवरी में धारचूला, मुनस्यारी का दौरा किया, लेकिन विधानसभा उप चुनाव में धारचूला से चुनाव लड़ने के बावजूद सीएम रावत अस्वस्थता के कारण विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए भी नहीं आ पाए थे। बगैर चुनाव प्रचार में उतरे ही मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिला, मुख्यमंत्री ने रिकार्ड 20604 मतों से चुनाव जीता। स्वास्थ्य कारणों से चुनाव जीतने के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए भीमुख्यमंत्री चुनाव क्षेत्र में नहीं आ पाए। चुनाव जीतने के तीन महीने बाद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री से लोगों को तो ढेरों उम्मीदें हैं ही, मुख्यमंत्री भी धारचूला, मुनस्यारी के लोगों को निराश नहीं करेंगे, ऐसा राजनीति के जानकार भी मानते हैं।
विज्ञापन

16 अक्तूबर को मुनस्यारी, 17 अक्तूबर को धारचूला के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री रावत मुनस्यारी में घोषित पंडित नैन सिंह पर्वतारोहण संस्थान, बंगापानी में घोषित तहसील, मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा देने का मामला धरातल पर उतार सकते हैं। पर्वतारोहण संस्थान, नगर पंचायत की घोषणा 26 फरवरी को धारचूला में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की थी तो बंगापानी तहसील की घोषणा विजय बहुगुणा के कार्यकाल में हुई है। धारचूला में भी बाढ़ राहत, नव सृजित नगरपालिका के विकास के लिए कोई बड़ा फैसला सीएम ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed