{"_id":"117-89890","slug":"Pithoragarh-89890-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों के लिए धन न मिलने पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों के लिए धन न मिलने पर रोष
Pithoragarh
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत गंगोलीहाट को गठन के दो वर्ष बाद भी विकास कार्य के लिए एक धेला नहीं मिला है। इस कारण सभासदों में रोष व्याप्त है।
सभासद कृष्ण सिंह बोहरा, हेमा देवी, किरन पंत, गजेंद्र रावल, सुमन धानिक, प्रेम कुमार, प्रकाश पाठक ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजकर कहा कि अगर सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट नहीं था तो नगर पंचायत का गठन ही क्यों कर दिया गया। कहा है कि जब तक ग्राम पंचायत थी क्षेत्र में कुछ बहुत विकास कार्य होते थे, लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। गंगोलीहाट को छोड़कर शेष नगर पंचायतों में राज्य वित्त और 13वां वित्त की धनराशि दी जा रही है लेकिन गंगोलीहाट को यह भी नहीं दी जा रही है। पिछले माह शिष्टमंडल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपये देने का आश्वासन दिया था। जिस पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। शीघ्र धनराशि नहीं दी गई तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।