फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला कैलास यात्री को हल्द्वानी भेजा

महिला कैलास यात्री को हल्द्वानी भेजा

Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। 18वें कैलास मानसरोवर यात्री दल में शामिल छत्तीसगढ़ निवासी महिला यात्री को तबियत और बिगड़ने के कारण सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। महिला को बुधवार को हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाया गया था।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ निवासी अन्नपूर्णा देवगन (56) की मंगलवार की सुबह चीन के तकलाकोट में अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसी दिन उन्हें भारत के गुंजी लाया गया था। जहां आईटीबीपी के स्वास्थ्य कैंप में बल के चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। बुधवार को महिला को हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ लाकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के बाद शाम को छह बजे महिला को 108 एंबूलेंस से हल्द्वानी भेजा गया। महिला को उच्च हिमालयी क्षेत्र में आक्सीजन की कमी के कारण होने वाली बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसका ब्रेन सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। वह किसी को पहचान नहीं पा रही है। महिला के साथ ही यात्रा पर गए उसके पति रिखी राम देवगन भी वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed