फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा पीड़ित वाहन स्वामियों की व्यथा

आपदा पीड़ित वाहन स्वामियों की व्यथा

Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Tue, 02 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले साल 16, 17 जून की आपदा मे सोबला और कंज्योती कस्बे का नामोनिशान मिट गया था। सड़क ध्वस्त हो गई थी, जो अब तक नहीं बनी। सोबला, कंज्योती सड़क में 11 निजी वाहन अब भी फंसे हैं। वाहन स्वामियों को बैंक से किश्त जमा करने के नोटिस मिल रहे हैं।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह खैर, लाल सिंह बिष्ट, लाल सिंह दरियाल, कल्याण सिंह, लाल सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह, गौर सिंह आदि वाहन स्वामियों ने स्थानीय विधायक मुख्यमंत्री हरीश रावत को ज्ञापन भेजकर कहा है कि सोबला में फंसे वाहनों का मुआवजा भी उन लोगों को नहीं मिला है। वाहन फंसने से वह लोग बैंक लोन की किश्त नहीं दे पाए। अब उन लोगों को कर्ज की रकम जमा करने के लिए बैंक के नोटिस मिल रहे हैं। कहा है कि वाहन फंसने से उन लोगों का रोजगार ही छिन गया।
विज्ञापन

इन लोगों ने वाहन स्वामियों को मुआवजा देने के साथ ही वाहन खरीदने के लिए बैंक से लिया गया लोन माफ करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। इन लोगों का कहना है कि आपदा में उनका सबकुछ छिन गया, सरकार को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed