{"_id":"117-85249","slug":"Pithoragarh-85249-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा डामरीकरण न किया गया तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा डामरीकरण न किया गया तो अनिश्चितकालीन बाजार बंद होगा
Pithoragarh
Updated Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। डूनी-राईआगर सड़क की दुदर्शा के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश तेज हो गया है। गंगोलीहाट व्यापार संघ ने 8 सितंबर तक मानकों के अनुरूप सड़क मेें दोबारा डामरीकरण न होने पर 9 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद करने का ऐलान कर दिया है। व्यापारियों ने एसडीएम की संस्तुति के आधार पर लोनिवि के ईई के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। घटिया काम के मुद्दे को अमर उजाला ने प्राथमिकता से उठाया था।
व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि घटिया निर्माण सामग्री और डामरीकरण में मानकों की खुलेआम हुई अनदेखी से सड़क की स्थिति खराब हो गई है। एक ही महीने में डामर उखड़ने लगा है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहाड़ी को बेतरतीब तरीके से खोदा गया है। अवैध खनन किया जा रहा है।
व्यापारियों ने कहा कि अगर सड़क में 8 सितंबर तक मानकों के अनुसार दोबारा डामरीकरण शुरू नहीं किया गया तो नौ सितंबर से गंगोलीहाट बाजार को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा। अगर इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ तो चक्काजाम किया जाएगा। गंगोलीहाट में स्थाई एसडीएम की तैनाती करने की भी मांग की गई। बैठक में पूर्व प्रमुख ललित पाठक, त्रिभुवन पाठक, हंसा दत्त पाठक, नाथ लाल शाह, नारायण बोरा, भगवत पंत, पूरन रावल, भगवत रावल, भगवती पंत आदि मौजूद थे।