फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   दोनों देश की सेना ने किए विभिन्न अभ्यास

दोनों देश की सेना ने किए विभिन्न अभ्यास

Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Mon, 01 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत नेपाल का बटालियन स्तर का संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास सूर्य किरण-7 का समापन हो गया है। सेना के गरुड़ खंड द्वारा आयोजित 14 दिनों तक चले संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान दोनों देशों की सेना ने तमाम तरह के अभ्यास किए।
विज्ञापन

भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच परस्पर सामंजस्य बनाने, पहाड़ी, दुर्गम क्षेत्रों में जंगल युद्धकला और आतंकवादरोधी नीतियां बनाने के लिए आयोजित अभ्यास के दौरान महामारी के दौरान नियंत्रण और हवाई आपरेशन के पहलुओं पर दोनों देशों के सैन्य दलों को गहन जानकारी दी गई। संयुक्त अभ्यास को दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग के प्रत्यक्ष उदाहरण के रूप में देखा गया। सूर्य किरण अभ्यास की शृंखला प्लाटून स्तर से शुरू होकर बटालियन स्तर तक पहुंच गई है। बटालियन स्तर का प्रशिक्षण दोनों देशों के बीच दूसरी बार आयोजित किया गया है। संयुक्त अभ्यास का नेपाली सेना के मेजर जनरल हेमंता राज कन्वर, भारतीय सेना के लेफ्टीनेंट जनरल आरएन नायर एवीएसएम एमएम जीओसी उत्तर भारत क्षेत्र, मेजर जनरल अश्विन कुमार एमजीजीएस मध्य कमान ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को समापन समारोह के दौरान मेजर जनरल अश्विनि कुमार एमजीजीएस मध्य कमान ने सूर्य किरण-7 के सफल आयोजन पर दोनों देशों के दलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संयुक्त अभ्यास के दौरान हमने जो आपसी तालमेल और सद्भाव हासिल किया है, वो दोनों देशों के सैन्य संबंधों को भविष्य में और मजबूत करेगा। एक दूसरे के संगठन संबंधी धारणा को समझने, आतंकवादरोधी आपरेशन की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन से संबंधित नीतियों और ज्ञान को साझा करने में मदद मिलेगी। सूर्य किरण-7 का समापन दोनों सेनाओं के बीच एक अंतिम संयुक्त अभ्यास के साथ किया गया। अभी तक हासिल किए गए प्रशिक्षण का स्तर और परस्पर समन्वयता का मूल्यांकन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed