{"_id":"117-78225","slug":"Pithoragarh-78225-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदीशिला डोली यात्रा का चौकोड़ी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदीशिला डोली यात्रा का चौकोड़ी में स्वागत
Pithoragarh
Updated Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। जगदीशिला डोली यात्रा का रविवार को चौकोड़ी पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। चौकोड़ी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से यात्रा के स्वागत की जोरदार तैयारी की गई थी। श्री नैथानी ने इस मौके पर चौकोड़ी में एशियन एकेडमी के स्कूल भवन का लोकार्पण किया। कुछ समय में एशियन एकेडमी की शाखा चौकोड़ी में भी खुल जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य में कुछ लोग निजी तौर पर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। इससे पिछड़े इलाकों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जगदीशिला डोली यात्रा के माध्यम से लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हर स्थान पर यात्रा का स्वागत हो रहा है। एशियन एकेडमी के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह पाल ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि डोली यात्रा के माध्यम से पूरे देश में एक अच्छा संदेश जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती ने मंत्री का स्वागत किया और जिले में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। श्री नैथानी के पास शिक्षा मंत्रालय भी है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी हरेंद्र वर्मा के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद थे। यात्रा बाद में पाताल भुवनेश्वर को रवाना हुई। सोमवार को यात्रा जौलजीबी जाएगी। शाम को पिथौरागढ़ पहुंचेगी। 27 मई को यात्रा चंपावत जिले में प्रवेश करेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि पिथौरागढ़ में डोला यात्रा का जोरदार स्वागत होगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की है।