{"_id":"117-78222","slug":"Pithoragarh-78222-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलास यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराना वरीयता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलास यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराना वरीयता
Pithoragarh
Updated Mon, 26 May 2014 05:39 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के नए पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने कहा है कि कैलास मानसरोवर यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराना उनकी पहली वरीयता है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ठोस रणनीति बनाएगी। भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ेगी और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिला मुख्यालय तथा अन्य नगरों की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस प्लान तैयार किया जाएगा। अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को सक्रिय किया जाएगा।
नए एसपी ने आज ही कार्यभार ग्रहण किया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में श्री शर्मा ने कहा कि जून से शुरू होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा के समय पुलिस अपनी ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल सीमा पर स्थित थानों और चौकियों के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। ट्रैफिक नियंत्रण में सहयोग के लिए आम जनता के सुझाव और सहयोग लिया जाएगा।
श्री शर्मा इससे पहले विजिलेंस में एसपी के पद पर तैनात रहे। मूल रूप से देहरादून निवासी श्री शर्मा ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, शामली, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी सेवाएं दी हैं। वह यूनाइटेड मिशन के तहत दो बार विदेश यात्रा पर जा चुके हैं। पत्रकारवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी एचसी सती भी मौजूद थे। फोटो 25 पीटीएच 7 पी