{"_id":"117-74893","slug":"Pithoragarh-74893-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पर मलबा गिरने से बीआरओ के तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन पर मलबा गिरने से बीआरओ के तीन मजदूर घायल
Pithoragarh
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। सड़क कटिंग के दौरान वाहन पर भारी मात्रा में मलबा गिरने से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बुधवार को मदकोट से तीन किमी दूर फगुवा में मजदूर टिप्पर पर मलबा भर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। टिप्पर में भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। जाराबिजली निवासी दीवान सिंह (41) पुत्र प्रताप सिंह, मवानी निवासी केशर सिंह (38) पुत्र भवान सिंह, हयात सिंह (39) पुत्र धन सिंह मलबे के नीचे दब गए। अन्य मजदूरों और बीआरओ कर्मियों ने तीनों मजदूरों को मलबे से निकाला। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी ताहिर खान ने बताया कि दीवान सिंह को अधिक चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया है।