{"_id":"117-74079","slug":"Pithoragarh-74079-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उक्रांद का तीन सीटों के लिए पैनल तैयार : ऐरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उक्रांद का तीन सीटों के लिए पैनल तैयार : ऐरी
Pithoragarh
Updated Thu, 13 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर लिया है। अल्मोड़ा और नैनीताल सीट में चयन प्रक्रिया विचाराधीन है। दल का तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों से गठबंधन पर विचारविमर्श भी चल रहा है।
उक्रांद के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बुधवार को यहां पत्रकारों से वार्ता में कहा कि हालांकि दल का निर्णय राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का है लेकिन भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य दलों के साथ गठबंधन के रास्ते भी पार्टी ने खुले छोड़े हैं। तृणमूल कांग्रेस, वाम दलों के साथ ही क्षेत्रीय दलों से तालमेल पर विचारविमर्श चल रहा है। तीन सीटों पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार के लिए प्रत्याशियों के नामों का पैनल बना दिया गया है। अल्मोड़ा (सुरक्षित) और नैनीताल सीट के लिए प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया विचाराधीन है। यदि किसी दल के साथ गठबंधन नहीं होता है तो उक्रांद अकेले चुनाव लड़ेगा। उन्होंने लोगों से उक्रांद के साथ आने की अपील करते हुए कहा कि उक्रांद ने हमेशा राज्य के विकास के मुद्दे पर संघर्ष किया है।
उक्रांद अध्यक्ष ने भाजपा और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यह दल देश के मुद्दों के सवाल पर नहीं बल्कि व्यक्तियों के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों दल वंशवाद को ही बढ़ावा नहीं दे रहे हैं बल्कि देश को सामंतवाद की ओर धकेलने का प्रयास भी कर रहे हैं। वार्ता में चंद्रशेखर कापड़ी, चंद्रशेखर पुनेड़ा, मदन पोखरिया, राम सिंह ऐरी, जमन सिंह कसनियाल, अशोक सिंह, धर्मानंद जोशी आदि नेता मौजूद थे।