फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुनस्यारी नगर में मौसम का पहला हिमपात

मुनस्यारी नगर में मौसम का पहला हिमपात

Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Wed, 01 Jan 2014 05:51 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। जिले में नववर्ष के आगमन पर मौसम ने करवट ले ली। मुनस्यारी नगर, एबटमाउंट, झूमाधुरी, बाणासुर का किला, माड़ का धुरा, मायावती आश्रम, देवीधुरा आदि की पहाड़ियों मेें मौसम का पहला हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय के निकट थलकेदार और ध्वज की पहाड़ी पर मौसम की पहली बर्फ गिरी। उच्च हिमालयी क्षेत्र के सभी स्थानों पर भारी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कल बुधवार से मौसम सामान्य रहने के संकेत दिए हैं। पिथौरागढ़ में पांच मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। दिन का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रहा जबकि चंपावत में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 9 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मंगलवार सुबह छह बजे तक रिमझिम बारिश रही। मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र के मुताबिक अगले दो तीन दिन तक मौसम सामान्य बना रहेगा। मुनस्यारी नगर में आज सुबह जैसे ही लोग उठकर बाहर आए तो उनको चारों ओर बर्फ की चादर लिपटी हुई मिली। इस खूबसूरत नजारे का आनंद उठाने के लिए कई लोग घरों से बाहर निकल आए। तहसील मुख्यालय में पांच सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी लेकिन कुछ देर बाद उसका पिघलना शुरू हो गया। मुनस्यारी के निकट खलियाटाप, बेटुलीधार, कालामुनि में ठीकठाक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

डीडीहाट में आईटीबीपी के मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार गुंजी, कुटी, ज्योलिंगकांग, नाभीढांग में भारी हिमपात हुआ है। कैलास मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह बर्फ से पट गया है। आईटीबीपी की तमाम अग्रिम चौकियां बर्फ से ढंक गई हैं आईटीबीपी के सहायक सेनानी केएस रावत और एसएसबी के सहायक सेनानी एल आशा कुमार ने बताया कि अग्रिम चौकियों में तैनात सभी जवानों को बर्फबारी के दौरान सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. अजय कुमार सिंह के अनुसार सात मिमी वर्षा हुई। बारिश को खेती तथा पत्तेदार सब्जियाें के लिए लाभदायक माना जा रहा है। चिकित्साधीक्षक डा.पीडी पंगरिया का कहना है कि यह बारिश स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद है। मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में तड़के बारिश से तापमान में गिरावट आई। दिन में 12 बजे तक हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद हल्की धूप से तापमान में राहत मिली। थर्टी फर्स्ट के लिए मां पूर्णागिरि धाम आने वाले यात्रियों को बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed