{"_id":"117-68573","slug":"Pithoragarh-68573-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप्रदायिक हिंसा विधेयक का होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप्रदायिक हिंसा विधेयक का होगा विरोध
Pithoragarh
Updated Sat, 14 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री डा. सुरेश जैन ने कहा कि केंद्र सरकार हिंदुओं पर अत्याचार करने के लिए सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को लाने जा रही है। विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पांडे की अध्यक्षता और जिला मंत्री कैलाश जोशी के संचालन में हुई सभा में डा. जैन ने सांप्रदायिक हिंसा विधेयक को काले कानून की संज्ञा देते हुए कहा कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक रंदीप पोखरिया ने विहिप की कार्यप्रणाली और सेवा कार्य की चर्चा की। सभा को बजरंग दल के जिला संयोजक रवि पांडे, सह संयोजक मनीष पंत, दीपक सिंह बिष्ट, विपिन भट्ट, सागर खत्री, हर्षित, विनीत तिवारी ने संबोधित किया।
विज्ञापन