{"_id":"117-63804","slug":"Pithoragarh-63804-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाएं घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाएं घायल
Pithoragarh
Updated Fri, 04 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल। बुधवार की सुबह थल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है। बुधवार सुबह करीब 10.15 बजे थल से पिथौरागढ़ जा रही एक मारुती कार थल से दो सौ मीटर दूर पिथौरागड़ रोड में बलतिर मार्ग के पास सड़क से नीचे गिर गई। कार एक दो पलटी खाते हुए 10 फीट नीचे पेड़ में अटक गई। कार पेड़ में नहीं रुकती तो अन्यथा को खाई में जा गिरती। कार में सवार द्रौपदी देवी (65) पत्नी चंचल सिंह निवासी मालाझूला, नंदी मेहता (28) पत्नी त्रिलोक सिंह निवासी उडियारीबैंड गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को एसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में आए पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने गौचर अस्पताल भर्ती कराया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार में चालक महेंद्र कुमार समेत पांच लोग सवार थे। तीनों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन