{"_id":"117-53526","slug":"Pithoragarh-53526-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि में होगा सिमलगैर का बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि में होगा सिमलगैर का बूथ
Pithoragarh
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला प्रशासन ने बुधवार को कई बूथों का मुआयना किया। इन बूथों की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने को प्रशासन ने कमर कस ली है।
पिथौरागढ़ पालिका चुनावों के लिए कुल 32 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें से 17 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी के हैं। उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल ने बताया कि ऊर्दू मीडियम स्कूल में बनने वाले बूथ को शिफ्ट किया गया है। यह स्कूल भवन पुरानी इमारत को तोड़कर नया बनाया जा रहा है। इसके स्थान पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय डिवीजन खंड (घंटाकरण के पास) कक्ष में बूथ बनाया गया है। इस बूथ में सिमलगैर के 1900 वोटर मतदान करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि मतदान से पूर्व इन बूथों का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मुआयना करेंगे। मुआयने में रिटर्निंग अफसर विजय देवराड़ी, एआरओ धनपत कुमार सिंह, कोतवाल जीपी बौठियाल शामिल थे।