{"_id":"117-48274","slug":"Pithoragarh-48274-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप से बरामद हुई रम की 480 बोतलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप से बरामद हुई रम की 480 बोतलें
Pithoragarh
Updated Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरीनाग। यहां अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। छापामार अभियान में 40 पेटी अंग्रेजी शराब दबोची गई। यह शराब जीप से बनकोट को ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एसओजी प्रभारी धर्मवीर सोलंकी के मुताबिक गणाईगंगोली से बनकोट को आ रही जीप यूके 04/टीए1519 से शनिवार रात रम की 40 पेटी (480 बोतलें) बरामद हुईं। जीप में सीटों को हटाकर ये शराब रखी गई थी। पकड़ी गई शराब की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है।
अवैध शराब के साथ बनागांव निवासी जीप चालक हेम कुमार पंत पुत्र हरीश चंद्र और ललित प्रसाद पुत्र नैन राम को पकड़ा गया। बेरीनाग थाने मेें आबकारी अधिनियम 7/72 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। एसओजी टीम में अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, ललित बिष्ट शामिल थे। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गणेश सिंह मर्तोलिया ने इस कामयाबी के लिए एसओजी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।