फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गायकी का उभरता सितारा जन्मांध सुंदर

गायकी का उभरता सितारा जन्मांध सुंदर

Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
Pithoragarh
Pithoragarh Updated Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रतिभा हो तो तमाम अभाव, परेशानी यहां तक की अंधता को भी मात दी जा सकती है। इस बात को सही साबित कर दिखाया है बेरीनाग विकासखंड के बड़ेत गांव के जन्मांध गायक सुंदर बाफिला ने। ग्रामीण परिवेश और तमाम प्रकार की दिक्कतों के बावजूद 27 साल का यह युवा सोनी टीवी के शो इंडियन आइडियल में चौथे राउंड तक का सफर तय कर चुका है। हर बार की तरह ही इस बार भी सुंदर पिथौरागढ़ के शरदोत्सव में था तो लोगों ने उसके मधुर कंठ से निकले गीतों का खूब आनंद लिया।
दूसरे आंखों से दुनिया देखने वाला सुंदर गोपाल बाबू गोस्वामी, नरेंद्र सिंह नेगी जैसे नामचीन लोक गोयकों के गीतों को हू-ब-हू गा लेता है। उसे मुकेश दा और रफी साहब के गीतों को गाने में महारत हासिल है। सुंदर 2010 में इंडियन आइडियल का सफर तय कर मुंबई तक पहुंचा था। सुंदर ने बताया कि तब इंडियन आइडियल के लिए देश के 80 हजार लोगों ने आवेदन किया था। चुने गए 100 युवा गायकों में वह शामिल था। चौथे राउंड में उसे बाहर होना पड़ा। सुंदर का जन्म 1985 में बेरीनाग तहसील मुख्यालय से 9 किमी की दूरी पर स्थित बडे़त गांव में गणेश सिंह बाफिला के घर में जुड़वा संतान के रूप में हुआ। सुंदर के साथ जन्मी बहन स्वस्थ थी। उसका विवाह भी हो चुका है।
विज्ञापन

गायकी की ओर रुझान के संबंध में सुंदर कहते हैं कि आज से 10 साल पहले रेडियो और टीवी पर गाने सुनने के बाद उसे गायकी का शौक चढ़ा। गाना शुरू किया तो लोग पसंद करने लगे। अपने गायकी के हुनर के विकास में सुंदर थल निवासी राज्य आंदोलनकारी गजेंद्र सिंह गंगू का अहम योगदान मानते हैं। बताया कि गंगू ने ही सबसे पहले उन्हेें थल की रामलीला में मंच उपलब्ध कराया। उसके बाद मंचीय प्रदर्शन का सिलसिला चल पड़ा। सभी को प्यार से रहने की सीख देने वाला यह होनहार गायक कहता है कि अब उनका ध्यान पूरी तरह भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखने की ओर है। किसी सद्गुरु की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed