{"_id":"117-44780","slug":"Pithoragarh-44780-117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार के हमले से बालबाल बचे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार के हमले से बालबाल बचे लोग
Pithoragarh
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी। बृहस्पतिवार को नौलड़ा और नलड़ा में एक व्यक्ति और घास काटने जंगल गईं महिलाएं गुलदार का शिकार होने से बालबाल बच गईं। बताया गया है कि नौलड़ा निवासी त्रिलोक सिंह सामंत दोपहर को अपने घर की ओर जा रहे थे कि इसी बीच झाड़ी में छिपा गुलदार उनकी ओर झपटा। इससे पहले कि गुलदार उन्हें दबोचता, उन्होंने चिल्लाते हुए सड़क की ओर दौड़ लगा दी। उन के चिल्लाने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख गुलदार जंगल की ओर भाग गया। उधर, नलड़ा की बसंती देवी, पुष्पा देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, ममता देवी जंगल में घास काटने के लिए गईं थीं। इसी बीच गुलदार उनको देखकर गुर्राने लगा। डर के मारे इन महिलाओं ने जंगल से घर की ओर दौड़ लगा दी। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद चंद ने वन विभाग के साथ ही थल थाने में सूचना देकर गुलदार के आतंक की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि नौलड़ा के साथ ही कुमालगांव, चैंला, बांस, चिफलुवा और आमधार क्षेत्र में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा है। अब तक इलाके में छह लोगों को गुलदार मौत के घाट उतार चुका है।